8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9466463838,
+91-8076248441
+91-01302242059
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय `हरियाणवी संस्कृति शैक्षिक उत्सव " का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टीका राम शिक्षण समिति के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी रहे। अन्य अतिथियों में संस्था के महासचिव श्री भूपेन्द्र दहिया व कार्यकारिणी के सदस्य श्री अनिल ढुल व UPSC में सफलता प्राप्त करने वाली मानसी डागर रहे | कॉलेज प्राचार्या श्रीमती गीता ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि व सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रधान श्री सुरेन्द्र दहिया ने छात्राओं को अपनी हरियाणवी संस्कृति से जुड़ने व उसके संरक्षण के लिए समय-- 2 पर इस तरह कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया| साथ ही अनुसाशन में रहने व अच्छे संस्कारों का पालन करना व सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया तथा यूपीएससी qualified मानसी डागर को बधाई देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया | कॉलेज प्राचार्या प्रो० गीता ने सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए विशेष तौर पर UPSC में सफलता प्राप्त करने वाली मानसी डागर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या ने विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। मानसी डागर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता कार्यक्रम को देते हुए छात्राओं को मेहनत, अनुसासन व अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया| कॉलेज प्रांगण में हरियाणवी संस्कृति उत्सव के तहत लोकनृत्य, रंगोली, फुलझडी बनाना, कोलॉज मेकिंग,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, डलड़ी बनाना, मींदी बनाना, स्टैंड अप कॉमेडी, हरियाणवी समूह गायन व हरियाणवी कविता-पाठ प्रतियोगिता की गई। जिसके लिए विभन्न स्टेज बनाई गई जिसमें विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- लोकनृत्य एकल में प्रथम हिमांशु , आल इंडिया जाट हिरोज कॉलेज रोहतक, कोमल टीकाराम कन्या महाविधालय ने द्वितीय, दीपक हिन्दू कॉलेज सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | मानशी व पायल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | समूह गान मे रेनू व निशिता ने प्रथम, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज,हिमांशु , आल इंडिया जाट हिरोज कॉलेज रोहतक ने द्वितीय, वर्षा,सविता, वर्षा जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | सविता वि सिमरन को सातवना पुरस्कार मिला | कोलॉज मेकिंग में प्रथम स्थान ईशिता व अंकिता टीकाराम कन्या महाविधालय, गुंजन व ज्योति राणा ने द्वितीय, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, प्रिया व पायल, टीकाराम कन्या महाविधालय, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कृतिका व भारती को सांत्वना पुरस्कार मिला | फूलझडी में रिचा ने प्रथम टीकाराम कन्या महाविधालय, महक जैन , टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय, संध्या जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | हिमांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | रंगोली में प्रथम स्थान मीनाक्षी हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, मुस्कान ने द्वितीय, टीकाराम कन्या महाविधालय, शिवानी, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | मंजु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | Hair wearing में समईए जैन, मानसी ने प्रथम, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मोनिका, टीकाराम कन्या महाविधालय ने द्वितीय, कीर्ति टीकाराम कन्या महाविधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | पूजा व अंशुमान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | टॉय मैकिंग में निकिता ने प्रथम टीकाराम कन्या महाविधालय, दीक्षा ,हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय, पद्मिनी टीकाराम कन्या महाविधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | काजल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | पेंसिल sketching में ललित ने हिन्दू कॉलेज, सोनीपत, विबुति गुप्ता , जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय, पारुल dcrust मुरथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | जतिन, बृजेश, शालू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दीप्ति ने प्रथम जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दीपिका, टीकाराम कन्या महाविधालय ने द्वितीय, वंशिका हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | तनिया, तनिशा, मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | रंगोली मैकिंग में मीनाक्षी ने प्रथम हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत मुस्कान, टीकाराम कन्या महाविधालय ने द्वितीय, शिवानी टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | मंजु शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | स्टैंड अप कॉमेडी में प्रथम जतिन, आल इंडिया जाट हिरोज कॉलेज रोहतक, खुसी,मानसी टीकाराम कन्या महाविधालय ने द्वितीय, मीनाक्षी जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | आँचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | पॉट डेकरैशन में प्रथम अनीता जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, खुसबु, हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय, अनुष्का टीकाराम कन्या महाविधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | हिताक्षी Dcrust यूनिवर्सिटी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | क्ले मौडलिंग में प्रथम अमन हिन्दू गर्ल्स सोनीपत, राहुल हिन्दू कॉलेज ऑफ इंजिनेआर सोनीपत ने द्वितीय, अनुष्का टीकाराम कन्या महाविधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | हरियाणवी कविता पाठ में प्रथम जतिन, आल इंडिया जाट हिरोज कॉलेज रोहतक, नितिन, हिन्दू कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय, आँचल , टीकाराम कन्या महाविधालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | जितेश व हिमांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. उपासना व आयोजन सचिव डॉ. पूनम रही। निर्णायक मंडल में कंचन सीधर, श्रीमती सुजाता, डा. सुमन मान, डॉ. हेमलता, डॉ आशा रानी, डॉ. प्रवेश रापडिया, डॉ. नेहा, डॉ. सविता, डा. दिव्याश्री व श्रीमती रीना ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया व प्राचार्या श्रीमती गीता ने नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा अपनी संस्कृति को बचाए रखने के व अपनी जड़ो से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व गैर - शिक्षक सदस्य मौजूद रहे।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma