NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email

principal.trgc@gmail.com

Call

+91-9466463838,
+91-8076248441
+91-01302242059

Latest Event

सात दिवसीय कैम्प का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या श्रीमती गीता ने हरी झंडी दिखाकर किया
17-03-2026

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में दिनांक 11-3-2026 से 17.03.2026 तक एन. एस. एस० की यूनिट 1 व यूनिट 2 द्वारा `Youth for My Bhart and Digital Literacy` विषय के तहत महलाना गाँव में लगाए जा रहे सात दिवसीय कैम्प का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या श्रीमती गीता ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राचार्या ने स्वयं सेविकाओं (Volunteers) को जीवन में अनुशासन एवम् सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस शिविर के प्रथम दिन पर डॉ. ऊषा दहिया, एसोसिएट प्रो., राजनीति विज्ञान विभाग, सी०आर० ए० कॉलेज, सोनीपत ने स्वयंसेविकाओं को ‘व्यक्तित्व विकास` के लिए जीवन में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वयं के बदलाव के साथ सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित किया। *कैम्प के दूसरे दिन मेडिटेशन सेंटर से कुमारी बी. के. प्रमोद ने स्वयंसेविकाओं को मेडिटेशन करवाने के साथ स्वयं में परमतत्व जागृत कर सदाचार पूर्ण आचरण करने पर बल दिया। * तीसरे दिन डॉ. शिवानी, सिविल हॉस्पिटल ने स्वयंसेविकाओं को एड्स के प्रति जागरूक करते हुए HIV Test किए साथ ही Volunteers को iron Tablet उपलब्ध करवाई| * चौथे दिन डॉ जसमेर सिंह, जाट कॉलेज, रोहतक एवम् उनकी टीम ने `सुनो नहरों की प्रकार मिशन के तहत नहरों की सफाई रखने व आस्था को अंधविश्वास न बनाने लिए Volunteers को जागरूक किया। श्री अजय हुड्डा, श्री साहिब सिंह धामड, श्री ईश्वर सिंह दलाल, धावक रणवीर मलिक-सामाजिक कार्यकताओं ने अलग-2 विषयों रक्तदान व एनीमिया, पौधारोपण, सामाजिक संस्कार और बढ़ती कुरीतियों, नशे मुक्ति पर` स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया। साइकलिस्ट मुकेश नानकवाल, ने Volunteers को डेंगू, चिकगुनिया, मलेरिया जैसी बिमारियों से बचने के तरीके बताए। NSS स्टेट अवार्डी जतिन मलिक ने Volunteers को NSS अवार्ड व NSS का शिक्षा के महत्व के विषय में बताया। *पाँचवे दिन -Volunteers ने भटगांव के ऑक्सीजन बाग मे पौधारोपण किया व बाग की सफाई की। *छठे दिन - Volunteers ने `सड़क सुरक्षा` को लेकर ग्रामीणों को जागरुक किया साथ ही Digital Literacy के फायदे व नुकसान पर सर्वे करते हुए ग्रामीणों के साथ विचार साझा किए। Volunteers ने स्कूल प्रांगण की सफाई भी की। महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी गई| सातवे दिन सात दिवसीय कैम्प के समापन समारोह पर स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे हरियाणवी सांस्कृति की झलक दिखाई दी | अंत में कॉलेज प्राचार्या श्रीमती गीता ने स्वयंसेविकाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए Volunteers के मंगल भविष्य की कामना की। इस सात दिवसीय कैम्प की संयोजिका प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. दिव्याश्री व डॉ. आशा रानी रही। इस शिविर में 106 स्वयंसेविकाएँ प्रतिभागी रही।

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma