NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email Us

principal.trgc@gmail.com

Call Us

+91-0130-2242059

Latest Event

30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
28-02-2026

दिनांक 28.02.2026 को टीकाराम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसका शुभारंभ टीका राम शिक्षा समिति के प्रधान श्री सुरेंदर सिंह दहिया जी और जनरल सेक्रेटरी भूपेन्द्र सिंह दहिया जी ने ध्वजारोहण कर किया। कॉलेज प्राचार्य श्रीमती गीता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का ब्यौरा दिया| प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस,400 मीटर रेस, साइकिल रेस, लेमन रेस, चेटी रेस,बुक बैलेंस रेस, मटका रेस, long jump, high जम्प, शॉट पुट, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं रखी गयी| जिसमे छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| माननीय प्रधान श्री सुरेंदर सिंहदहिया जी छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में अनुशासन व मेहनत अपनाते देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ओर सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया | 30वीं खेल खूद वार्षिक प्रतियोगिता की बेस्ट एथलेटिक सुभम (बीपीएड प्रथम वर्ष) की छात्रा रही| बेस्ट एथलीट को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया| मंच संचालन डॉ उपासना और डॉ नीलम दहिया जी ने किया|आज की खेल खूद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है 100 मीटर रेस में शुभम ने प्रथम,कीर्ति ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | 200 मीटर रेस में शुभम ने प्रथम, कल्पना ने दूसरा, कीर्ति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| लेमन स्पून रेस मे सरगम व कीर्ति ने प्रथम, ने, अनु व संजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया| मटका रेस में साक्षी ने प्रथम,तमन्ना ने दूसरा, स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| लॉन्ग जंप में शिवानी ने प्रथम, कीर्ति ने दूसरा, अंशुल तीसरा स्थान प्राप्त किया| हाई जंप में कीर्ति ने प्रथम, सरगम ने दूसरा, मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | बुक बेलेंस रेस में तमन्ना व साक्षी ने प्रथम,अंजली व अमीना ने दूसरा, पलक व मेघा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| स्किपिंग रेस में श्वेता ने प्रथम,अनु ने दूसरा, काजल व अमीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया|साईकिल रेस (fast ) में निशिता ने प्रथम, अमीना ने दूसरा, मीनाक्षी व स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया|साईकिल रेस (slow) में तनिशा ने प्रथम, पल्लवी ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |रिले रेस में कीर्ति, सरगम, तनु, वशुभम ने प्रथम, वांशिका,योगिता, मधु, मेघा ने दूसरा, सुमन, दीपिका, भारती, खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | flamingo में सरगम ने प्रथम, तमन्ना ने दूसरा, भूमिका व रिधिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | जेवलिन थ्रो में अनु ने प्रथम,तनुजा ने दूसरा, ललिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | शॉट पुट मे तनुजा ने प्रथम, काजल ने दूसरा, ललिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | 400मीटर रेस में शुभम ने प्रथम, कल्पना ने दूसरा, सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज प्राचार्या व टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंदेर सिंह दहिया जी ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर सी. आर.ए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र फॉर, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र राणा, टीकाराम मॉडल स्कूल की प्राचार्या डॉ आशा छाबड़ा, टीकाराम गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या उषा नैन, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्य्क्षा डॉ सुमन मान, डॉ अल्का दहिया, सविता,आदि सभी शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ स्दस्य मौजूद रहे|

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma